महिला की सन्देहास्पद मौत, भाई ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप…

महिला की सन्देहास्पद मौत, भाई ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप…

नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामरण पंचायत के भाजीभीता गांव में मंटू प्रसाद के 22 वर्षीय पत्नी सुलेखा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई।

मंटू ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे अचानक वह चौकी से गिर गई ।जिसके बाद उसने उसे काफी देर तक उठाने का कोशिश किया लेकिन नहीं उठी उसके बाद हमने अपने घर वाले और आसपास के लोगों को उठाया। सभी के साथ आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचा ।जहां डॉक्टर सतीश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक महिला सुलेखा के परिवार थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव में दिया गया ।जिसके बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार, एएसआई मुनीलाल पासवान अस्पताल पहुंचे और लड़की के परिजन और लड़का के परिजन से पूरी स्थिति के बारे में बारीकी से जानकारी लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू कर दी हैं।

घटना के बारे में ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सुलेखा रविवार की रात पूरे परिवार को खाना-पीना खिला कर अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह अचानक उसके पति मंटू ने शोर मचाया की चौकी से गिर गई है और वह कुछ बोल नहीं रही है। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया ।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन यह बात विवाहिता महिला के मायके वाले को हजम नहीं हो रहा है।

लड़की के भाई त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी की गई थी। लेकिन अभी 6 महीने पहले ही गवना करा कर उसकी विदाई की गई थी। लड़की के परिजन का कहना है कि लड़के के पूरे परिवार ने मिलकर हत्या की है। लड़की के भाई ने अपने बहनोई पर दूसरी औरत से गलत संबंध होने का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उसने कहा कि उसके बहनोई गिरिडीह में रहते हैं ।जहां एक महिला से उनका नाजायज संबंध है। जिसके बातचीत के कई का स्क्रीनशॉट भी उसके पास है। संभव है इसी प्रेम प्रसंग के कारण उनकी बहन की हत्या की गई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…