*होली पर डीजे बजाने पर झगड़ा, पूर्व सरपंच के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, एक घायल*

*होली पर डीजे बजाने पर झगड़ा, पूर्व सरपंच के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, एक घायल*

*भिंड/मध्यप्रदेश:-* एमपी के भिंड जिले में होली के दिन गोलीबारी हुई है। भिंड के चरी करनावर गांव में होली के त्यौहार पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गोलीबारी हो गई है। इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उमरी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दरअसल, शुक्रवार को होली के त्यौहार पर चरी कानवर गांव में लोकेंद्र सिंह भदौरिया के यहां डीजे बज रहा था। डीजे का विरोध उनके सामने रहने वाले ही रंजीत सिंह भदौरिया ने किया। डीजे को लेकर आपस में पहले बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि रंजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इसमें से एक गोली लोकेंद्र सिंह भदौरिया को जबकि दूसरी गोली रामू भदौरिया को लगी।

इस गोलीबारी में लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक लोकेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है जबकि घायल रामू का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

घटना के बाद होली के मौके पर मातम पसर गया है। साथ ही दोनों गुटों में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।