छात्र और छात्रा पेड़ पर फंदे से लटके मिले…

छात्र और छात्रा पेड़ पर फंदे से लटके मिले…

कोझिकोड (केरल)। केरल के कोझिकोड जिले के बालूसेरी में बृहस्पतिवार सुबह एक लड़का और एक लड़की पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक पेड़ पर बने फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था। पुलिस ने मृतकों की पहचान अभिनव और श्रीलक्ष्मी के रूप में की है। दोनों जिले के ही रहने वाले थे।

कोझिकोड ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दसवीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय किशोरी बुधवार से लापता थी। अधिकारी के अनुसार किशोरी के अभिभावकों को बाद में पता चला कि उनकी बेटी 19 साल के लड़के के साथ बालूसेरी के पास करुमला स्थित उसके घर गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस गुप्त सूचना पर कि उसके अभिभावक उसके घर आ रहे हैं, दोनों किशोर सुबह-सुबह घर से भाग गए और पास की पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार दोनों ने वहां एक पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों ने एक शॉल से फंदा बनाकर आत्महत्या की।

सूत्रों ने कहा कि लड़का एक चपाती बनाने वाली कंपनी में काम करता था और कुछ समय से यहां के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा के साथ प्रेम संबंध में था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…