समर्पण गौशाला में हवन, भण्डारा एवं फूल होली महोत्सव मंें बही भक्ति की धारा…

समर्पण गौशाला में हवन, भण्डारा एवं फूल होली महोत्सव मंें बही भक्ति की धारा…

शिव महापुराण कथा महोत्सव का समापन…

गोवर्धन। कुंजेरा रोड स्थित समर्पण गौशाला पर भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर जी के पावन सान्निध्य में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा का हवन, भण्डारे एवं ब्राह्मण देवों के पूजन के साथ समापन हुआ। कथा विश्राम पर भव्य फूलों की होली का आयोजन हुआ। होली के भजनों पर झूमकर भक्तों ने महोत्सव का आनंद लिया गया। इस अवसर पर भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर जी ने कहा कि ब्रज की होली जैसा आनंद दुनिया में नहीं है। यहां साक्षात राधा-कृष्ण की लीलाओं के दर्शन हैं। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसपी गुप्ता, समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल, अमित जैन सहसंत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, सत्यभान शर्मा संस्थापक ट्रस्टी समर्पण गौशाला, समाजसेवी राजीव शर्मा ट्रस्टी समर्पण गौशाला, डॉ. हेमन्त यादव जिलाकल्याण अधिकारी भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड आदि थे।

पत्रकारअमित गोस्वामी की रिपोर्ट…