ये विधानसभा सीट भाजपा व सपा के लिए बनी प्रतिष्ठा सीट :..

ये विधानसभा सीट भाजपा व सपा के लिए बनी प्रतिष्ठा सीट :..

चुनाव जीतने के चक्कर में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता हिंसक हुए…

थाने में दी तहरीर…

कुशीनगर, 02 मार्च। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या के लिए प्रतिष्ठा की बनी फाजिलनगर सीट में भाजपा ने प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा के सहारे भाजपा ने भी अपनी जुगत से चुनाव परिणाम अपने अपने पक्ष को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने में उत्साहित होकर आपस में भिड़ गए। देखते देखते हिंसक हो गया। नतीजा रहा की सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या को तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा को विभिन्न अलग अलग स्थानों पर सड़क पर धरना देना पडा़। तथा परिणाम यह रहा कि दोनों पार्टियों को थाने में तहरीर देना पडा़।

विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में रोड शो के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। बवाल में दस लोग घायल हो गए। पथराव में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी समेत 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय मौर्य अपने वाहन में नहीं थे। बाद में वे पुत्री व बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पिता-पुत्री के साथ अभद्रता हुई। दोनों पक्षों ने विशुनपुरा थाने में तहरीर दी है। सपा के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरिलाल यादव की तहरीर पर 18 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मारपीट के बाद नाराज लोगों ने गोड़रिया और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में सड़क जाम कर दी। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एडीएम देवीदयाल वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

बताया जा रहा है कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों के साथ रोड शो कर रहे थे। करीब तीन बजे वह चाफ रायपट्टी पहुंचे, तभी दूसरी तरफ से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थक वहां पहुंच गए। स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल गई। तभी दोनों पार्टियों के समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। उधर, भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर कसया-सेवरही मार्ग जाम कर दिया। उनका नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाया कि सपा कार्यकर्ताओं के बारे में जो ख्याति है, आज का उनका कृत्य भी उसी के अनुरूप है। सांसद के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।

पत्रकार ममता तिवारी की रिपोर्ट…