पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का सही समय : रूस…

पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का सही समय : रूस…

मॉस्को, 02 मार्च। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी सदस्य गेन्नेडी गैटिलोव ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का समय आ गया है। श्री गैटिलोव ने मंगलवार को लेबनान के प्रसारक अल-मायादीन से कहा, “पश्चिमी और पूर्वी यूरोप सहित अन्य स्थान से परमाणु हथियार हटाने का समय सही है।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने रूस की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और मॉस्को लंबे समय से मांग कर रहा है कि वाशिंगटन इन हथियारों को रूस की सीमाओं से हटा दें। रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस को बाहर नहीं कर पाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…