रात में जन्मदिन पर केक काटते समय पति से हुआ झगड़ा…

रात में जन्मदिन पर केक काटते समय पति से हुआ झगड़ा…

सुबह फंदे से लटकी मिली पत्नी की लाश…

नोएडा। नोएडा सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में एक महिला ने कथित तौर पर अपने जन्मदिन के ही दिन पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का जन्मदिन का केक काटते समय पति से झगड़ा हो गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में 35 वर्षीय सोनम सिंह पति उत्तम कुमार के साथ रहती थी। उनके पति एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर हैं। दोनों का दस साल का एक बेटा है। सोनम का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस दौरान पूरे परिवार ने गुरुवार रात 12 बजे केट काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसी बीच, किसी बात को लेकर सोनम और उनके पति उत्तम के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।

इसके बाद पत्नी दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। जब वह सुबह कमरे से बाहर नहीं आई तो पति ने उसे काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। किसी अनहोनी की आशंका होने पर जैसे-तैसे करके उत्तम ने दरवाजे को खोला तो सोनम का शव पंखे से लटका हुआ था।

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…