भारत की एडवेंचर और खूबसूरती से भरपूर इन जगह में एक बार जरुर जाए…

भारत की एडवेंचर और खूबसूरती से भरपूर इन जगह में एक बार जरुर जाए…

अगर आप एडवेंचर को शौकीन है और आप अपनी छुट्टियों में कही घूमने की सोच रहे है। आपको लगता है कि एडवेंचर और खूबसरती सिर्फ विदेशों में है, लेकिन आपको बता दे कि वहा से भी खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर जगह अपने भारत में ही है। जहां आप  एक बार जाएगें तो वहां कि खूबसूरती को देखकर आपका वहां से आने का मन नही करेगा। भारत में ऐसी जगहें है जहां पर विदेशी पर्यटक भी यहां की संस्कृति और खूबसूरती देखने  के लिए खीचे चले आते है। भारत में भी विदेशों की तरह उल्लास, उत्सव वाला माहौल बना रहता है।  चाहें आप किसी भी समय किसी भी जगह जाएं। यदि आप भी भारत की खूबसूरती को और नजदीक से देखना और महसूस करना चाहते है तो इन जगहों में एक बार जरुर जाइए। जानिए भारत के खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर जगहों के बारें में।

मेहरानगढ़, जोधपुर

राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर जिसे हम सनसिटी के नाम से जानते है। यही पर 150 मीटर ऊंची पहाड़ी में मेहरानगढ़ किला है। माना जाता है कि यह 500 साल पुराना है। इस किलें में सात गेट है। जहां पर आप दूसरे गेट में गोले बारूद के निशान भी देख सकते है जो अग्रेजों से युद्ध के समय चलाए गए थे। यह किला मोती महल, फूल महल, शीश महल और झांकी महल जैसे सुंदर महलों के लिए भी फेमस है। यहां पर आप ऊंट और हाथी की सवारी, डर्ट बाइकिंग और पहाड़ों पर घूम सकते हैं। दिवाली के दिनों में यहां कि रौनक ही अलग होती है। यहां कि यजावट और लोगों का उल्लास देखकर आप यही के हो जाएगे। साथ ही यहां पर आप राजपूतों के ऐतिहासिक स्थल और रेगिस्तान के नजारे और फिल्मों की शूटिंग भी दिखे जिसका खूबसूरती देख आप वाह कर उठेगे। आप यहां पर बस या ट्रेन या फिर खुद की गाड़ी से जा सकते है।

उदयपुर, राजस्थान

खूबसूरत झीलों, आलीशान महलों व सुंदर उद्यानों वाला उदयपुर रोमानियत भरा ऐतिहासिक शहर है। इसकी फिजाओं में आज भी राणाओं की शौर्यगाथाएं गूंजती हैं। भारत में पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला यह स्थान शाम ढलते सूर्य की रोशनी में दमक उठता है। ये चारों ओर महलों और झीलों से घिरे होने के कारण किसी रोमांटिक जगह की तरह लगता है। राजस्थान में अरावली की पहाड़ियों से घिरी यह खूबसूरत जगह पिछोला झील के किनारे स्थित है। यहां पर आप सिटी पैलेस, फतेह सागर, जग मंदिर और जगदीश मंदिर देख सकते हैं। यहां पर पर्यटक दूर-दूर से अद्धुत संस्कृति, रीति-रिवाज और कला से परिचित होने के लिए आते हैं।

जैसलमेर

यह भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर रेगिस्तान में हैं। इसे भारत का सबसे गर्म शहर माना जाता है। दिवाली के बाद यहां का मौसम ठीक रहता है। जब भी आपका मन यहां आने हो तो अक्टूबर और फरवरी के बीच यहां आप आ सकते है। जैसरमेर को पहले रेतीली जमीन होने के कारण इसे मेर नाम से जाना जाता था। यहां पर कई जगह घूमनें की है जैसे कि प्रीतंभरा प्रकाश, सोनार का किला, सैम सैंड ड्यूंस, पटवों की हवेली, सालिम सिंह की हवेली, गड़सीसर झील, बड़ा बाग, डेजर्ट नेशनल पार्क, जैन मंदिर  है। जैसलमेर में आप जीप की सवारी, हॉट एयर बैलून, ऊंट की सवारी और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

शिलांग, असम

शिलांग को भारत के पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। इसे बारिश वाला शहर भी कहा जाता है। शिलांग हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां पर आप वार्डस झील, मीठा झरना, चेरापूंजी, उमियाम, शिलांग पीक जैसी खूबसूरत जगहों में घूम सकते है।

पांडिचेरी

भारत का यह एक ऐसा राज्य है जो विदेशियों को अपनी और आकर्षित करनें में हमेशा आगे रहा है। पांडिचेरी भारत के संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी की राजधानी है। पांडिचेरी से फ्रेंच, डच और पुर्तगालियों से ऐतिहासिक नाता रहा है। कहा जात है कि आजादी से पहले यहां लंबे समय तक फ्रेंच लोगों का अधिकार रहा। इसलइए आज भी आध्यात्मिक स्थल में उनकी संस्कृति मौजूद है। वो लोग अपना खाली समय यही पर गुजरने आते थे। यहां की साफ-सुथरी और सलीकेदार सड़कें आपको आकर्षित करेंगी। इस शहर का डिजाइन भी फ्रेंच ग्रिड पैटर्न पर आधारित है।  यहां पर आप पैराडाइस, सेरेनिटी और ओरोविल बीच, प्रोमेनेड, द वार मेमोरियल, डुप्लीक्स स्टेच्यू, रोमैन रोलैंड लाइब्रेरी चर्च और अवर लेडी ऑफ द एंजिल्स जैसे कुछ जगह को देक सकते है।

औली लेक, उत्तराखंड

इस लेक को भारत की सबसे खूबसूरत पर्यटकों स्थलों में माना जाता है। यह जगह पूरी विश्व में स्कीइंग के लिए फेमस है। यह  खूबसूरत लेक समुद्रतल से 2800 मीटर ऊपर है। इस जगह को ओक धार वाली ढलानों और सब्ज शंकुधारी जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पर सर्दियों के समय पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ होती है। यहां पर आप कृत्रिम झील, नंदप्रयाग स्कींइग, गुरसो बुग्याल, भविष्य बद्री, ट्रैकिंग, सैलघर तपोवन और त्रिशूल पर्वत आदि खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। आप यहां पर आप सर्दी या गर्मी किसीभी मौसम में आ सकते है।

गोवा

अगर आप सोच रहे है कि इस बार कही बीच के किनारें चलें तो भारत की सबसे खूबसूरत  और सुकून बाली बीच है गोवा की बीच। जिनका आनंद लेनें के साथ-साथ आप कई  फेमस जगहों घूम भी सकते है जोसे कि मडगांव, मपुसा, कोलवा,सिंक्वेरिम, अंजुना, कैलेंग्यूट, बागा, पणजी, पेरनेम हैं। इसके अलावा आप यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स, वॉटर सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और बीच पैरासेलिंग का मजा ले सकते हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…