बड़े बैनर की फिल्म टुनटुन की शूटिंग पूरी…

बड़े बैनर की फिल्म टुनटुन की शूटिंग पूरी…

मुंबई, 03 फरवरी। निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की एक नई कहानी टुनटुन का निर्माण हुआ हो गया है। फिल्म की कहानी बेहद ही खास और यूनिक है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु पांडे, साहेब लालधारी, शिवचरण, सनी शर्मा सहित अन्य कलाकार हैं। फ़िल्म के सह निर्माता निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशंस पर फिल्माया गया है। फ़िल्म में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। इसी के लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जानी भी जाती है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हाल ही में फिल्म टुनटुन की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। फिल्म की कहानी बेहतरीन है। जिसे पराग पाटिल ने अपने स्टाइल में फिल्माया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको महिलाओं का एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि सह-निर्माता निवेदिता कुमार, कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आज़ाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव (कवि), कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला और प्रोडूक्शन कंट्रोल महेश उपाध्याय कर रहे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…