शौच करने को लेकर विवाद, डंडे लात घूसे चले,चार घायल…

शौच करने को लेकर विवाद, डंडे लात घूसे चले,चार घायल…

नई दिल्ली। कंझावला इलाके में शौच करने को लेकर हुए विवाद में सिविल डिफेंसकर्मी समेत चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीडि़त अकरम ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ जे जे कॉलोपी सवादा इलाके में रहता है। वह सिविल डिफेंस में नौकरी करता है। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने साथी रियासत के साथ घर की तरफ जा रहा था। डी ब्लॉक पार्क के पास रोड साइड पर एक युवक शौच कर रहा था। जिसको ऐसा करने से मना किया। युवक इसी बात को लेकर बहसबाजी करने लगा।

दोनों युवकों ने उनको जबरन रोककर मारपीट की। दोनों युवकों ने दोनों के हाथ पर दांतों से काट खाया। जबकि दूसरे पक्ष के आकाश ने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाल कटवाने गया था। रास्ते में सडक़ किनारे वह शौच करने लगा। तभी दो युवक आए,जिन्होंने ऐसा करने से मना किया। जिनको बोला भी कि आगे से नहीं करेगें। लेकिन दोनों उनके साथ गाली गलौच व हाथपाई करने लगे।

अकरम नामक युवक ने बोला कि मैं ब्लॉक का प्रधान हूं और सिविल डिफेंस में नौकरी करता हूं। आज तुमको बताता हूं कि कॉलोनी में कैसे घुमते हैं। वह कहीं से डंडा लाया और पीटना शुरू कर दिया। जबकि दूसरे साथी रियासत ने भी अभिषेक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। अभिषेक के डंडा लगने से सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। अभिषेक का बचाने के लिये उसके ऊपर लेट गया। उसी वक्त वहां पर चार से पांच लडक़े आ गए। जिन्होंने लात घूसों से बुरी तरह से मारा। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। उनके सामने ही आरोपियों ने धमकी दी अगर पुलिस को शिकायत करोगे तो जान से मार डालेगें। दोनों किसी तरह से महर्षि वाल्मिकी अस्पताल उपचार करवाने चले गए। दोनों अपने अपने घर चले गए। लेकिन जब परिवार वालों को झगड़े के बारे में पता चला तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…