*देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया*

*देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया*

*शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी*

नई दिल्ली। जैतपुर इलाके में एक युवती से उसके देवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा, जिससे वह गर्भवती हो गई। यह बात ससुराल पक्ष को पता चली तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जैतपुर थाना पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ जैतपुर इलाके में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। वर्ष 2017 में उसके पति ने उसे छोड़कर किसी और लड़की से शादी कर ली। उसके बाद एक दिन घर में अकेली पाकर उसके देवर ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और अक्सर दुष्कर्म करने लगा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। यह बात पीड़िता के सास-ससुर को पता चली तो उन्होंने उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए उसे घर से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि सास-ससुर ने मदद करने की बजाय उस पर ही कई तरह के आरोप लगा दिए। पीड़िता ने उन्हें यह भी कहा कि देवर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए उसने सास-ससुर को यह बात नहीं बताई थी। इस पर भी वे नहीं माने। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।