झारखंड में 4000 नये कोरोना मरीज मिले, 2731 ठीक हुए, पांच की मौत…

झारखंड में 4000 नये कोरोना मरीज मिले, 2731 ठीक हुए, पांच की मौत…

रांची, 14 जनवरी। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 2731 मरीज ठीक हुए है और 4000 नये मरीज मिले हैं जबकि इससे 5 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1295, बोकारो से 183, चतरा से 105, देवघर से 118, धनबाद से 158, दुमका से 87, पूर्वी सिंहभूम से 906,गढ़वा से 32, गिरिडीह से 11, गोड्डा से 108, गुमला से 57, हजारीबाग से 320, जामताड़ा से 14, खूंटी से 60, कोडरमा से तीन, लातेहार से 35, लोहरदगा से 38, पाकुड़ से 28, पलामू से 127, रामगढ़ से 64, साहेबगंज से 103, सरायकेला से 52, सिमडेगा से 51और पश्चिमी सिंहभूम से 83 नये कोरोना मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम जिले से एक, हजारीबाग से एक, रांची से दो और सरायकेला- खरसावां जिला से एक मरीज शामिल हैं।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 395526 हो गया हैं और प्रदेश में कुल 18808324 सैंपल की जांच अब तक की गयी है। राज्य में कोरोना के 32250 सक्रिय मामले हैं और कोरोना के 358087 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5189 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

हिन्द वतन समाचार के रिपोर्ट…