पत्नी की शिकायत- पति नकली दांत से शरीर पर काटता था…

पत्नी की शिकायत- पति नकली दांत से शरीर पर काटता था…

मामला पुलिस से अदालत तक पहुंचा: पुलिस को आदेश- नकली बत्तीसी जब्त कर कोर्ट में पेश करें…

अदालत ने माना गंभीर अपराध, पति फरार…

लखनऊ/इंदौर। मध्‍य प्रदेश के इंदौर से एक अजीब मामला आया है, यहां एक पत्‍नी ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि उसका पति अननेचुरल संबंध बनाता है और उसके शरीर पर अपने नकली दांतों से काटता है। शादी की रात ही से वह ऐसी ही हरकत कर रहा था। जब ये मामला कोर्ट में गया तो जज भी हैरान रह गए। कोर्ट ने पुलिस से कहा कि सबसे पहले तो उस शख्‍स की नकली बत्‍तीसी जब्‍त कर कोर्ट में पेश की जाए।
दरअसल, महिला की शादी गुजरात के 67 साल के ज्‍वैलर के साथ हुई थी‌ वह इंदौर की रहने वाली है और शादी के बाद महिला गुजरात चली गई थी। पति से वह 27 साल छोटी है, महिला की यह दूसरी शादी थी तो उसके पति की भी ये दूसरी शादी थी। पति के मुंह में दांत नहीं है इसलिए वह नकली दांत लगाता था। नकली दांतों को उसका पति बॉडी में गड़ाता था। पत्नी जब इसका विरोध करती थी तो वह धमकी देता था। ज्‍वैलर कहता था कि हमारे पास बहुत पैसे हैं, साथ ही बड़े-बड़े लोगों से संपर्क हैं।महिला किसी तरह से दिसंबर की शुरुआत में वहां से भाग निकली, इसके बाद इंदौर के महिला थाने में शिकायत की। महिला ने कहा कि ज्‍वैलर के साथ 28 अक्टूबर को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, उसके साथ हैवानियत करता था।
पत्नी ने दिसंबर में पति के खिलाफ अननैचुरल सेक्स रिलेशन बनाने का केस दर्ज कराया था। पत्नी का आरोप है कि रिलेशन बनाते वक्त पति उसे दांत काटता है। पत्‍नी की ओर से एडवोकेट कृष्ण कुमार कुम्हारे ने पैरवी की। उन्होने महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट के समक्ष रखे थे। कोर्ट ने केस को महिला से संबंधित गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने को कहा है, इस मामले में ज्‍वैलर पति खबर लिखे जाने तक फरार है। (13 जनवरी 2022)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,