सपा नेत्री सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने चलाया वोट फ़ॉर अखिलेश अभियान…

सपा नेत्री सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने चलाया वोट फ़ॉर अखिलेश अभियान…

बरेली-: समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय सचिव सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने फ़ाइक़ इन्क्लेव में छात्र छात्राओं नौजवानों के बीच जाकर संवाद कर पूर्व की सपा सरकार के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं बहन बेटियों की सुरक्षा हेतु 1090 जैसी वीमेन हेल्पलाइन योजना लागू की थी। छात्र छात्राओं को लैपटॉप देकर उन्हें डिजिटल बनाने का कार्य किया था। कन्या विद्याधन व वृद्धा पेंशन जैसी योजनाएं लागू कर महिलाओं बहन बेटियों को लाभान्वित करने का कार्य किया था। ज़ैनब फ़ातिमा ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने हमेशा छात्र छात्राओं नौजवानों महिलाओं बहन बेटियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने का कार्य किया है। इसका सीधा उदाहरण उन्होंने बीते समय नियुक्त हुईं छात्रसभा की राष्ट्रीयाध्यक्ष क्रांतिकारी नेत्री सुश्री नेहा यादव का दिया। कार्यक्रम के अंत में ज़ैनब ने 10 मार्च 2022 को अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने व आगामी चुनाव में जुट जाने पर बल दिया।
अभियान में मुख्य तौर पर सुगरा, शायना, माहेरुह, शारिक़ शेख़, दीपक पटेल, काशिफ़, उवैस रज़ा अंसारी, मैना, इदुलनिशा, सबा आफ़रीन, रिम्शा, कैफ़, नाज़मा परवीन, अरीबा, पिंकी शामिल रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…