नारी निकेतन में 15 दिन के अंदर चार महिलाओं की मौत…

नारी निकेतन में 15 दिन के अंदर चार महिलाओं की मौत…

जिला प्रशासन ने दिए मामले की जांच के आदेश…

नोएडा/उत्तर प्रदेश। नोएडा सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में 15 दिनों के भीतर चार महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सेक्टर-24 पुलिस के मुताबिक, नारी निकेतन में मानसिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इनकी देखरेख की जाती है। तीन जनवरी को सोमवार रात रूबी (30) को दो वार्डन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले 30 दिसंबर को प्रियंका (25) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 23 दिसंबर को आराधना (55) और 20 दिसंबर को सुनीता (45) की मौत हुई थी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी का कहना है कि नारी निकेतन में जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अस्वस्थता और हार्ट अटैक के कारण मौत की घटनाएं हुई हैं। यहां 125 से अधिक महिलाएं रह रही हैं। इनमें से 35 महिलाएं अधिक लाचार हैं।

एक चौथाई स्टाफ से चल रहा काम
पहले नारी निकेतन का संचालन एक संस्था की तरफ से किया जा रहा था। फिलहाल जिला प्रशासन की तरफ से कामकाज संभाला जा रह है। मानकों के मुताबिक यहां 48 स्टाफ होना चाहिए, लेकिन अभी करीब 12 स्टाफ है। कर्मियों की कमी से भी यहां परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

कब किसकी हुई मौत
20 दिसंबर – 45 वर्षीय सुनीता
23 दिसंबर – 55 वर्षीय आराधना
30 दिसंबर – 25 वर्षीय प्रियंका
03 जनवरी – 30 वर्षीय रूबी

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…