भाजपाइयों ने माथे से लगाई बारह पत्थर मैदान की रज, किया नमन…

भाजपाइयों ने माथे से लगाई बारह पत्थर मैदान की रज, किया नमन…

कासगंज। गत 26 दिसंबर को बारह पत्थर मैदान पर भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा व केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जन सभा में जुटी भीड़ व सफल आयोजन पर बौखलाए सपा कार्यकर्ताओं ने गत दिवस मैदान में गंगा जल छिड़ककर उसे पवित्र करने की बात कही थी। इसी को लेकर बुधवार को भाजयुमो ने बारह पत्थर मैदान में पहुंचकर मैदान की मिट्टी को रज बताते हुए माथे से लगया और नमन किया, साथ ही सपा के विरोध में नारेबाजी की।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में युवा मोर्चा और सोशल मीडिया के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के साथ सोरों गेट स्थित बारह पत्थर मैदान पर पहुंचे। यहां सभी ने बारह पत्थर मैदान की रज को अपने माथे से लगाया औऱ नमन किया। सपा के विरोध में नारे बाजी की। जिलाध्यक्ष श्री सिंह सोलंकी ने बताया कि गत 26 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा बारह पत्थर मैदान में आयोजित हुई थी, जिसमे लाखों लोग शामिल हुए। जबकि अगले दिन बीमारू मानसिकता के सपा पदाधिकारियों द्वारा उस मैदान में गंगाजल छिड़ककर पवित्र करने का नाटक किया और उस देवतुल्य जनता को अपमानित करने का कार्य किया है। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जनसभा के मैदान की रज को अपने मस्तक पर धारण कर बताया कि यही जनता 2022 में जबाब देने का कार्य करेगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि ओछी मानसिकता के सपा नेताओं द्वारा यह कृत्य किया गया है, इसका आगामी विधानसभा चुनावों में जनता मुँह तोड़ जबाब देगी। इस दौरान डा. बीड़ी राना, अनुरोध प्रताप सिंह, आईटी विभाग संयोजक हिमांशु उपाध्याय, केके सक्सेना, प्रशांत राजपूत, अक्षय कुमार, अतुल चौहान, सुनील राजपूत, बबलू ठाकुर, पुनीत माहेश्वरी, मुकेश कुमार, शिवम वर्मा, अभिषेक वशिष्ठ, पवन यादव,आशु, सुमित वार्ष्णेय, नीतेश, मनमोहन, अभिषेक समेत अन्य मौजूद रहे।

पत्रकार मुकेश यादव की रिपोर्ट…