प्रॉपर्टी विवाद में महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास…

प्रॉपर्टी विवाद में महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास…

गुरुग्राम, 27 दिसंबर। प्रॉपर्टी विवाद में मारपीट कर अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने में रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सदर थाना क्षेत्र में रहता हैं। उन्होंने बताया कि एक मकान खरीदने के लिए एक युवक से संपर्क किया था। आरोप है कि रुपये देने के बाद मकान की रजिस्ट्री करवाने की बजाय जीपीए कर दी। उसके कुछ समय बाद आरोपी ने मकान का जीपीए को रद्द करवा दिया। मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम पर करा दी। इसके बाद आरोपी उन पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि 26 दिसंबर की शाम को चार लोग उसके घर में घुसे और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इतना नहीं नहीं चारों आरोपियों ने उनका परिवार के सदस्यों का कार में अपहरण कर और अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद आरोपियों ने बख्तावर चौक के पास कार से नीचे धक्का देकर फरार हो गए।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया है। फरार चल रहे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…