ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय ने कराया टेक…

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय ने कराया टेक…

लखनऊ उत्तर प्रदेश फेस्ट:- भाषा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के कंप्यूटर विभाग की सहायक आचार्य श्रीमती शान ए फातिमा ने आज टेक फेस्ट का आयोजन किया। डॉ फातिमा की गाइडेंस और सुपरविजन मे AIML तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा बनाए गए इन प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया गया। इसमे वर्किंग मॉडल बनाये गए जिनमे से स्मार्ट सिटी, रोबोटिक आर्म, फायर फाइटर ट्रक, फेस रिकग्निशन, स्मार्ट इरीगेशन, स्मार्ट होम ऑटोमेशन, जॉब प्रॉब्लम सॉल्वर, स्मार्ट बिन, फजी लॉजिक और iot द्वारा कार गति का नियंत्रण नामक प्रोजेक्ट्स ने विशेष आकर्षण ग्रहण किया। ये सारे प्रोजेक्ट बच्चों ने आर्टिफीसियल intelligence और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर आधारित बनाए। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री संजय मल और संकाय के निदेशक प्रो संजीव त्रिवेदी ने डॉ शान ए फातिमा को उनके और छात्रों के प्रयास के लिए बहुत सराहा। रजिस्ट्रार ने इसे दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल महोदया के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। फातिमा ने कुलपति प्रो विनय पाठक, रजिस्ट्रार सहित सभी शिक्षकों का हार्दिक धन्यवाद किया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…