‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम नकुल मेहता को हुआ कोरोना, ये फोटो शेयर कर बताई अपनी हालत…

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम नकुल मेहता को हुआ कोरोना, ये फोटो शेयर कर बताई अपनी हालत…

मुंबई, 23 दिसंबर। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम ऐक्टर नकुल मेहता कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। साथ ही फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में भी बताया है। उन्होंने ये भी बताया है कि इस दौरान वो सीरीज देख रहे हैं। घर का बना गरमा-गरम खाना खा रहे हैं और वायरस को हराने के लिए मेडिसिन भी ले रहे हैं।

नकुल मेहता ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते हुए बताया कि वो कोरोना को मात दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स देख रहे हैं। अली सेठी की आवाज (गानें) सुन रहे हैं.. गर्म खाना खा रहे हैं।

नकुल मेहता के इस पोस्ट के बाद करण ग्रोवर, करण पटेल, गौतम रोड़े सहित तमाम सेलेब्स ने कॉमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें कि नकुल मेहता ने लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की है। वो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नज़र आए। उन्हें आखिरी बार ‘इश्कबाज’ में देखा गया था।

नकुल इसी साल बेटे के पिता बने हैं। उनके दो महीने के बेटे की सर्जरी भी हुई थी, जिसको लेकर ऐक्टर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने और उनकी वाइफ जानकी ने बेटे का नाम सूफी रखा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…