लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार…

लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार…

मुजफ्फरनगर (उप्र) , 15 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना जकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई।

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, लड़की घर के पास के गन्ने के खेत में गई थी। आरोपी ने वहां उसके साथ बदसलूकी की और लड़की के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया।

जकरोली थाना अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…