रजनीकांत के 72वें जन्मदिन पीएम मोदी, धनुष, सचिन, मोहनलाल ने दी शुभकामनाएं…

 

रजनीकांत के 72वें जन्मदिन पीएम मोदी, धनुष, सचिन, मोहनलाल ने दी शुभकामनाएं…

चेन्नई, 12 दिसंबर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेगास्टार रजनीकांत को उनके 72वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, रजनीकांत जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह लोगों को अपनी रचनात्मकता और अभिनय कौशल से लोगों को प्रेरित करते रहें। ईश्वर उन्हें लंबे उम्र और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।

इससे पहले दिन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार की अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की थी।

स्टालिन ने तमिल में जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं और वह चाहते हैं कि वे कई और सालों तक अपने अभिनय कौशल से लोगों का मनोरंजन करें।

रजनीकांत के दामाद और फिल्म उद्योग के शीर्ष अभिनेताओं में से एक धनुष ने भी सोशल मीडिया पर अपने ससुर के लिए प्यार का इजहार किया।

धनुष ने कहा, हैप्पी बर्थडे माय थलाइवा! इकलौते सुपरस्टार रजनीकांत सर.लव यू।

महान क्रिकेट के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी रविवार को तमिल सिनेमा के महानायक को जन्मदिन की बधाई दी।

सचिन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे थलाइवा रजनीकांत सर। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और जीवन खुशियों से भरा रहे इसके लिए प्रार्थना करता हूं।

रजनीकांत को विनम्रता का प्रतीक बताते हुए, मलयालम सिनेमा के शीर्ष सितारों में से एक मोहनलाल ने कहा, जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारे रजनीकांत सर. आप विनम्रता के प्रतीक हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।

अपनी विनम्रता और सुपरस्टारडम के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता को देशभर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट