समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव…

इन्द्रजीत सरोज का उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम…

लखनऊ 24 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज का उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान आज विधानसभा बी0के0टी0 में आईआईएम रोड़ स्थित भारत मैरिज लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिर्जा नफीस बेग ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इन्द्रजीत सरोज ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं सक्रियता को देखते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। साथ ही बड़ी संख्या में प्रत्येक विधानसभा से पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेन्द्र यादव, इन्दल रावत, श्याम किषोर यादव, इरशाद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’, राजबाला रावत, पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, देवकली प्रसाद, इंसराम अली, पूर्व लोकसभा प्रत्याषी सी0एल0 वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह, विजय सिंह यादव, राम सागर यादव, विदेश पाल यादव, अमरपाल सिंह, सौरभ सिंह यादव, डॉ0 मोहनलाल पासी, सौनू कनौजिया, कमला यादव, अभिषेक यादव, मधुलिका यादव, संजीव यादव, रंजीत रावत, कैलाश चन्द्र त्यागी, सुमित यादव ‘राजा’, अमर सिंह यादव, रूद्र विनायक यादव, सुभाष यादव ‘एडवोकेट’, शंकर लोधी, कौशल किशोर, जिला उपाध्यक्ष विनय दीक्षित, नवनीत सिंह, अनिल पासी, कुलदीप यादव, मान सिंह पटेल, महेश सिंह लोधी, जिला सचिव राजकुमार यादव, इब्राहीम मंसूरी, डॉ0 संतोष रावत, विजय यादव, बृजकिशोर मिश्रा, बैजनाथ रावत, पंकज रावत, आदिल इदरीश, संजीव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अशोक यादव देव, सुभाष यादव, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष उमेश वर्मा, सुनील भदौरिया, शिवराज सिंह यादव, विशाल यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, बिन्दू यादव,उमा मिश्रा, प्रशान्त विक्रम सिंह, रामू यादव, अरूण रावत, महेश प्रसाद रावत, सुनील यादव, पन्ना लाल रावत के साथ हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…