बसपा छोडकर पवन कुमार रावत ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद का दामन थामा…

बसपा छोडकर पवन कुमार रावत ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद का दामन थामा…

लखनऊ 20 नवंबर। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष एवं जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य के अथक प्रयासों से नगर पंचायत बख्शी का तालाब के बसपा छोडकर पवन कुमार रावत ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद का दामन थामा। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह तथा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मुख्य रूप उपस्थित थे।
अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि आप लोगों के दल में आने से निश्चित ही राष्ट्रीय लोकदल को बल मिलेगा और आप लोग राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चौ0 जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये दल में शामिल हुये है आपका स्वागत है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं के निदान के लिए हमको मिलकर एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
चौ0 जयंत सिंह जिन्दाबाद राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबाद का नारा लगाते हुये पवन रावत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ता चला आ रहा है।  चौ0 चरण सिंह ने जो किसानों के हितों के लिए किया वो इतिहास में आज तक किसी ने नहीं किया। हम लोग  चौ0 जयंत सिंह के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के मार्गदर्शन में किसान विरोधी ताकतों का मुकाबला करेंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पवन रावत, डाॅ0 अजय शर्मा, राजेश मिश्रा, मोहम्मद जीमल, युनुष गाजी, लाल बहादुर लोधी, संदीप शुक्ला, ललित रावत प्रमुख रूप से थे।
इस अवसर पर रालोद नेता रजनीकांत मिश्रा, आरिफ महमूद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुये पार्टी में सभी का स्वागत किया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…