जागृति यात्रा साइकिल रैली पहुंची सोनीपत, डीजीपी ने किया था रवाना…

जागृति यात्रा साइकिल रैली पहुंची सोनीपत, डीजीपी ने किया था रवाना…

सोनीपत, 22 नवंबर  प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई साइकिल रैली ‘जागृति यात्रा‘ का आज सोनीपत में आगमन हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला श्रीमती ममता सोदा के नेतृत्व में इस यात्रा में भाग ले रही 16 पुलिस महिला साइकिलिस्ट का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोनीपत उपासना व कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा स्वागत किया गया। ‘जागृति यात्रा‘ के अंतर्गत शहर के जैन कॉलेज गन्नौर व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ‘जागृति यात्रा’ में भाग ले रही महिला पुलिसकर्मियों ने वहां उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होने का महत्व समझाया। इसके साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों, कर्तव्यों, व हरियाणा पुलिस द्वारा की महिला सुरक्षा सेवाएं जैसे दुर्गा शक्ति मोबाइल एप्प, प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थाना, आदि बारे भी अवगत करवाया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोनीपत उपासना ने कहा की जागृति यात्रा के माध्यम से हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। इसके माध्यम से हम उन्हें पुलिस सहित अलग-अलग एजेंसियों की भूमिका के बारे में शिक्षित भी करेंगे ताकि वे सही जगह पर अपराध की शिकायत कर सकें व महिला विरुध अपराध पर रोक लग सके।

इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक गन्नौर जोगेन्द्र सिंह राठी, प्रबन्धक थाना महिला सोनीपत प्रोमिला, प्रबन्धक थाना गन्नौर, थाना औद्योगिक क्षेत्र बड़ी व प्रबन्धक थाना यातायात मुरथल सोनीपत पुलिस की महिला स्टाफ व जैन काँलेज की प्रधानाचार्य गुलशन भाटिया काँलेज के स्टाफ व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट