ओयो होटल में नाबालिग से दुष्कर्म…

ओयो होटल में नाबालिग से दुष्कर्म…

पलवल। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहलाकर ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दुष्कर्म की वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जिले में महिला थाना खोले जाने के बावजूद भी महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पलवल जिले का है, जहां से एक नाबालिग लड़की को बहलाकर फरीदाबाद ले जाकर दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पलवल महिला थाना प्रभारी वनीत ने बताया कि बीती 9 नवंबर को एक 17 वर्षीय नाबालिक पीड़िता छपरोला मोड़ पर मौजूद थी। उसी दौरान वहां उसकी पहचान का एक युवक आया था। वह उसे बहलाकर फरीदाबाद स्थित ओयो होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने लिखित शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…