क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला से दुष्कर्म, अदालत के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज…

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला से दुष्कर्म, अदालत के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज…

पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया बलात्कार…

लखनऊ/मोदीनगर। मोदीनगर के एक गांव की निवासी महिला से फेसबुक पर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पहले एक व्यक्ति ने दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से अपना धर्म भी छिपाया। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हरिजन एक्ट की धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ रहती है ,उसका काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा है।
बताया जा रहा है कि काफी समय पहले महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। धीरे धीरे महिला व उक्त युवक के बीच फोन पर भी बात होने लगी। युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया।आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने अश्लील वीडियो भी बना लिए। पिछले दिनों महिला को पता चला कि उक्त युवक दूसरे धर्म से संबंध रखता है और उसने अपना धर्म भी छिपाया है।
महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला ने न्यायालय में याचिका डाली।न्यायालय ने मोदीनगर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह के अनुसार आस मोहम्मद उर्फ अभी निवासी कस्बा जमालपुर कुआरसी अलीगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म व हरिजन एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,