होटल में चल रहे देह व्यापार में दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार…

होटल में चल रहे देह व्यापार में दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार…

वाट्सऐप के जरिए किया जाता था लोगों से संपर्क: 5 मोबाइल बरामद…

लखनऊ/नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट थाना पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मो. जावेद अली, जानी भंडारी, रजत गुप्ता व दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने 20 हजार रुपये, पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार को सूचना मिली थी कि एयरोसिटी स्थित एक होटल में देह व्यापार किया जा रहा है।
इस सूचना के बाद आइजीआइ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने होटल में कमरा बुक कराया और वहां अवैध गतिविधियों में लिप्त दो महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिलाओं ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे जानी भंडारी व रजत गुप्ता नामक दलाल के संपर्क में हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों ने पुलिस को बतया कि इस गिरोह का सरगना जावेद अली है।
जावेद भी पुलिस की पकड़ में आ गया। जावेद ने पुलिस को बताया कि वह देश के विभिन्न हिस्सों में फैले दलालों के नेटवर्क से जुड़ा है। ये संपर्क के लिए वाटसएप का इस्तेमाल करते हैं।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,