यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र…

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र…

मुफ्त सिलेंडर समेत किए ये बड़े ऐलान…

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है और इसके लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा अपने हाथ में लिया है।यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र तैयार किया है,इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए दी और घोषणाओं का ऐलान किया।

3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है।कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे,प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी।

महिलाओं के लिए कांग्रेस की घोषनाएं

प्रियंका गांधी ने अगले ट्वीट में बताया कि आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा।नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी।वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा,उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे,इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी. छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…