पूर्व राज्यपाल श्री अजीज कुरैशी ने आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में…

पूर्व राज्यपाल श्री अजीज कुरैशी ने आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की…

लखनऊ 29 अक्टूबर। पूर्व राज्यपाल श्री अजीज कुरैशी ने आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की।
श्री कुरैशी ने कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। उनका मुख्यमंत्री बनना राज्य के अवाम के हित में है। श्री कुरैशी ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार का बनना जरूरी है। परस्पर सद्भाव और सौहार्द के बिना विकास सम्भव नहीं है।
श्री कुरैशी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। विरोध की आवाज को कुचला जा रहा है। असहमति को देशद्रोह बताया जा रहा है। जनता की तकलीफों की तरफ भाजपा सरकारें ध्यान नहीं दे रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी सरकार से त्रस्त हैं। अब लोग जल्दी से जल्दी भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते हैं। सभी की निगाहें श्री अखिलेश यादव पर टिकी हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…