साहब हमें बचा लो- दबंग सजातीय घर में घुसकर करते हैं मारपीट

साहब हमें बचा लो- दबंग सजातीय घर में घुसकर करते हैं मारपीट

इटावा- यह गुहार प्रदेश सहित जनपद के आलाधिकारियों से लगा लगा कर एक मजबूर महिला बुरी तरह थक चुकी है। मामला भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्धेसी पचार का है इस गांव की दलित समाज की पीड़ित महिला शांती देवी पत्नी सुभाष चंद वाल्मिकी ने दर्जनों शिकायती प्रार्थना पत्र दिखाते हुए बताया कि साहब अब हमारे प्रदेश में गरीबों की कोई सुनने बाला नही है। महिला ने जनपद सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर भेदभाव और सही गलत नही समझने का आरोप लगते हुए बताया कि वह बीते एक बर्षो से

अपने ही गांव घर मे अपने ही समाज के दबंग लोगों के कहर से टूट चुकी है दबंगो के भय के कारण उसके तीन पुत्र घर छोड़ वाहर रह कर मजदूरी कर पेट पाल रहे हैं जबकि एक पुत्र उसके पास रह कर ऑटो चलाकर घर का संचालन कर रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति सुभाष चंद गम्भीर बीमारियों के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में गांव के सजातीय केई नामजद दबंग उसको गांव घर

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

आलीशान जिंदगी जीने के लिए देह व्यापार करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

से भगाने और घर व पट्टे की कृषि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आये दिन गली गलौज कर घर मे घुस कर मारपीट पर आमादा रहते है। बीते दिन सभी नामजदों ने अबोध बच्चे के मामूली विबाद पर घर मे घुस कर उसके साथ मारपीट करते हुए पुनः जान से मार देने का प्रयास किया और गांव में नही रहने देंगे जैसी तमाम धमकियां देडाली जिससे महिला समेत उसका पूरा परिवार बुरी तरह से भयभीत बना हुआ है। पीड़ित

महिला के अनुसार प्रत्येक घटना के सम्बंध में वह प्रदेश सहित जनपद के सभी आलाधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन उसकी पीड़ा सुनने को कोई तैयार नही है। पीड़ित महिला ने बताया यदि उसे समय रहते न्याय नही मिला तो वह न्याय पाने को प्रदेश के मुख्यमंत्री के दरबार मे उपस्थित होकर प्रशासनिक अधिकारियों की स्थित से अवगत कराएगी।

पत्रकार रजत तिमोरी की रिपोर्ट

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

कु०अंशिका गुप्ता बनी एक दिन की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी