देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी वयस्कों को टीके की पहली खुराक मिली: मंत्रालय

देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी वयस्कों को टीके की पहली खुराक मिली: मंत्रालय

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 वर्ष से अधिक की शतप्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक दिए जाने के साथ भारत की 75 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों

के अनुसार, देश की वयस्क जनसंख्या में 31 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। अब तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप,

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

दो दिन में 24 लोगों की मौत; रेलवे स्टेशन वाली रेल लाइन बही, पुल टूटा

सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा एवं नगर हवेली में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। टीके की सबसे ज्यादा खुराक देने वाले शीर्ष पांच प्रदेशों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

मनसुख मांडविया ने कहा था, “सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।” मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 1,03,53,51,045 से अधिक खुराक दी गयी है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड रोधी टीके की इस्तेमाल नहीं की गई और बची रह गई 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

सरावल में माता के मंदिर पर शोभायात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न…