राष्ट्रपति ने विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, कहा, बिहार हमेशा इतिहास रचता है

राष्ट्रपति ने विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, कहा, बिहार हमेशा इतिहास रचता है

पटना, 21 अक्टूबर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को यहां बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार हमेश इतिहास रचता है। उन्होंने शताब्दी समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार हमेशा इतिहास रचता रहा है। आज भी एक इतिहास रचा गया है। आज इधर बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह मन रहा हैं, और उधर आज एक और इतिहास रच गया है। आज हमने 100 करोड वैक्सीनेशन को पार कर

लिया। उन्होंने कहा कि मैं जब भी बिहार आता हूं तो सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा, जब भी बिहार आता हूं तो अच्छा लगता है। बिहार से अलग नाता लगता है। यहां आकर लगता है कि अपने घर आया हूं। उन्होंने कहा कि जब यहां राज्यपाल था

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

सरावल में माता के मंदिर पर शोभायात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न…

तब यहां के लोगों का सम्मान तो मिला ही, राष्ट्रपति के रूप में भी जब मैं यहां आता हूं तो वही सम्मान पाता हूं। राष्ट्रपति ने छठ पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार का छठ पर्व अब पूरे देश में मनाया जा रहा है। छठ पर्व अब ग्लोबल हो गया है। आज दुनियाभर के लोग छठ पर्व मना रहे हैं। इसके पहले राष्ट्रपति कोविंद ने विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का

शिलान्यास किया। इस स्तंभ की स्थापना मुख्य भवन के सौ वर्ष पूरे होने की याद में की जा रही है। इसके बाद राष्ट्रपति ने बोधगया से लाए गए बोधिवृक्ष का पौधा का रोपण किया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार विधानसभा के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। राष्ट्रपति के सम्मान में आज शाम विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

दो दिन में 24 लोगों की मौत; रेलवे स्टेशन वाली रेल लाइन बही, पुल टूटा