बी एल संतोष ने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों का किया अभिनंदन

बी एल संतोष ने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों का किया अभिनंदन

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष ने गुरुवार को देश के 100 करोड़ टीकाकरण तक पहुंच जाने की बड़ी उपलब्धि पर वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन किया है। श्री संतोष ने आज ट्वीट कर कहा, “भारत के लिये आज का दिन बहुत बड़ा होगा। अब से कुछ घंटों में हम एक देश के रूप में 100 करोड़ टीकाकरण तक पहुंच जाएंगे। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। एक आत्मविश्वासी, दृढ़ निश्चयी, उपलब्धि हासिल करने वाला भारत का उदय हुआ है। वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन।”

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

प्रियंका ने यूपी में लड़कियों को स्मार्टफोन, स्कूटी देने का किया वादा…