एक अरब टीकाकरण की ओर बढ़ा भारत

एक अरब टीकाकरण की ओर बढ़ा भारत

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में एक अरब कोविड टीके लगाने की ओर कदम बढ़ाते हुए पिछले 24 घंटे में 41 लाख 36 हजार 142 टीके लगायें गये हैं। देश में अभी तक इसके कुल कोविड टीकाकरण 99 करोड़ 12 लाख 82 हजार 283 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 19446 कोविड रोगी स्वस्थ हुए है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

सरावल में माता के मंदिर पर शोभायात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न…

इसके साथ ही कोविड संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 247 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.15 प्रतिशत है। इसी अवधि में कुल 14 हजार 623 लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित हुए हैं। देश में इस समय एक लाख 78 हजार 98 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की दर 0.52 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 13 लाख 23 हजार 702 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 59 करोड़ 44 लाख 29 हजार 890 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

दो दिन में 24 लोगों की मौत; रेलवे स्टेशन वाली रेल लाइन बही, पुल टूटा