कांग्रेस का दस लाख सदस्य बनाने पर जोर, बूथ कमेटी 80 फीसदी तैयार

कांग्रेस का दस लाख सदस्य बनाने पर जोर, बूथ कमेटी 80 फीसदी तैयार

देहरादून, 16 अक्टूबर। उत्तराखंड कांग्रेस राज्य के आगामी चुनाव में जीत को लेकर 10 लाख नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान को उत्सव के रूप में मना रही है। इसके साथ ही बूथ कमेटियों और बीएलए की 80 प्रतिशत सूची सभी विधानसभाओं में तैयार हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी ने जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान समिति ने पूरे प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसको पूरा करने के लिए सदस्यता अभियान समिति प्रयासरत है। समिति की ओर से मैदानी क्षेत्र की विधानसभाओं में 20 हजार सदस्य तथा पहाड़ की विधानसभा में 10 हजार सदस्य बनाना तय हुआ है। राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि 16 सितम्बर से सदस्यता

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

लखीमपुर जैसा बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को कार ने रौंदा, 4 की मौत…

अभियान के शुभारंभ के बाद उन्होंने सदस्यता में गति देने के लिए पहले चरण के तहत पूरे राज्य का दौरा किया। इस दौरान ”अभी नहीं तो कभी नहीं, ‘घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस” का नारा देते हुए बूथ, ग्राम, मोहल्ला, वार्ड तक सदस्यता का विस्तार करने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक 100 प्रतिशत बूथ कमेटियों एवं बीएलए की सूची तैयार कर ली जाएगी। वर्तमान में 80 प्रतिशत सूची समीक्षा के साथ तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों से 31 अक्टूबर तक कार्यालय में सदस्यता सूची जमा कराने की समय सीमा तय की गई है। दूसरे चरण में सदस्यता अभियान समिति ब्लॉक, बूथ नगर की समीक्षा बैठक भी करेगी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

असम राइफल्स ने भारत-म्यांमा सीमा के पास एनएससीएन-के (वाईए) के उग्रवादियों को पकड़ा