नायडू ने किया जेपी को नमन

नायडू ने किया जेपी को नमन

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर नमन किया है। श्री नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण एक क्रांतिकारी, समाज सुधार योद्धा और आधुनिक भारत के निर्माण कर्ताओं में थे। वह भ्रष्टाचार और अलोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक बन गये। उप राष्ट्रपति ने कहा कि जेपी की जयंती पर हमें उनके आदर्श के प्रति पुनः समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा, “स्वाधीन भारत में संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति को सादर नमन। आपने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र के लिए खतरा मानते हुए उसके निवारण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व किया।”

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

रेमेडिसिविर इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी की अलमारियों में रखे मिले 142 करोड़ रुपए…