पत्नी के चरित्र पर उठाई अंगुली, तो चंडी बन पति को डंडे से पीटा

पत्नी के चरित्र पर उठाई अंगुली, तो चंडी बन पति को डंडे से पीटा

तमाशबीन ने मोबाइल वीडियो बना किया वायरल

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। नेशनल हाई वे-02 पर चंडी बनी पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना चरवा थाना क्षेत्र के इकबाल नगर भीटी देहमाफी की बताई जा रही है, जहां पत्नी उषा देवी ने पति लवकुश द्वारा उसके चरित्र पर अंगुली उठाये जाने पर हारकर से तंग आकर रविवार को चंडी बन सरेआम पति को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

चरवा थाना क्षेत्र के नियामत का पूरा गांव के रहने वाला लवकुश पुत्र रोशन लाल पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। लवकुश की शादी 15 साल पहले प्रयागराज के मंदर निवासी उषा देवी से हुई थी। शादी के 5 साल बाद पति-पत्नी में खटपट रहने लगी। दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। रविवार की सुबह ऊषा अपने भाइयों के साथ लवकुश के घर पहुंची। बात विवाद के दौरान लवकुश ने ऊषा को फावड़े से मारने की कोशिश की। जिसे ऊषा के भाइयों ने पकड़कर रोक दिया। पति लवकुश ने उसके चरित्र पर सवाल उठाकर गाली-गलौच किया। जिससे नाराज़ होकर उसने पति को सरेराह डंडे से पी-पीट कर सबक सिखाया है। पिटाई

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

जंगली हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला

का वीडियो घटना स्थल पर मौजूद किसी तमाशबीन ने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने घायल लवकुश और उसकी पत्नी ऊषा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। ऊषा देवी ने बताया, पति लवकुश से वह अलग रहती है। गरीब होने के कारण ईंट-भट्टे में मजदूरी कर अपना और बच्चों का पेट पालती है। बावजूद इसके पति लवकुश ईंट भट्टे पर आकर अनजान लोगों को उसे दिखाकर उसका सौदा करने की कोशिश करता है। पति की हरकतों ने तंग आकर आज उसने उसे डंडे से पीटकर सबक सिखाया है।

घायल लवकुश ने बताया, पत्नी ऊषा उसे छोड़कर दस साल पहले चली गई थी। पहले उसने उसे और उसके घरवालों को दहेज़ में फंसाने की कोशिश की। कामयाब नहीं हो सकी तो उसने पूरामुफ्ती थाना पुलिस में झूठी शिकायत कर कई बार पुलिस से पिटाई कराई। आज फिर झूठा आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर चरवा अरविंद त्रिवेदी ने बताया, प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले का एक वायरल वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। पीड़ित घायल का इलाज कराया जा रहा है। उभय पक्ष के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

पॉल्ट्री फॉर्म में काम करने वाले व्यक्ति की करंट लगने से मौत