पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा

पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा

नोएडा। होशियारपुर गांव के पास सड़क पर खड़े दो लोगों को स्कॉर्पियो कार चालक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक व उसके साथियों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। एक युवक को गंभीर चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। हिमांशु नाम के युवक ने बताया कि वह साथी दिलीप के

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म…

साथ सेक्टर-51 के होशियारपुर गांव के पास खड़े थे। तभी स्कॉर्पियो कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस पर युवकों ने विरोध किया। इस बात पर कार चालक व उसके साथियों ने हिमांशु औ दिलीप पर हमला कर दिया। दोनों की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में दिलीप के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो…